Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व - सीएमएचओ डॉ. शर्मा

पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व - सीएमएचओ डॉ. शर्मा   सीएमएचओ ने पेड़ लगाकर कर्मचारियों को शपथ दिलाकर...


पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व - सीएमएचओ डॉ. शर्मा  

सीएमएचओ ने पेड़ लगाकर कर्मचारियों को शपथ दिलाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया


मुरैना /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने पेड़ लगाकर कर्मचारियों को शपथ दिलाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के नोडल डॉ. महेन्द्र यादव ने शहरी आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। सभी को एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। आमजनता को पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक कर अपनी दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने, बिजली की खपत कम कर, पानी का दुरुपयोग रोकने के लिये प्रेरित किया।     

       सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरुक करना है। इस दिन लोगों को जागरुक करने के लिए पर्यावरण से संबंधित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम -’भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता, इसका फोकस ’हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित कर किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था। पर्यावरण में दिन-प्रतिदिन जो क्षति हो रही है, उसे रोकने के लिए जागरूक करना था। पर्यावरण में समुद्री प्रदूषण, जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। 

        सीएमएचओ ने बताया कि इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए गोष्ठी। हर साल एक अलग विषय चुना जाता है, जो पर्यावरण के सामने आने वाली किसी खास चुनौती पर फोकस करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व है। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles