नगर पालिका ने विकास किया तो फिर शहर की हालत ऐसी क्यों...? शहर विकास / विनोद विकट / शिवपुरी / नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा बरसात के दिन...
नगर पालिका ने विकास किया तो फिर शहर की हालत ऐसी क्यों...?
शहर विकास / विनोद विकट / शिवपुरी / नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा बरसात के दिनों में पार्षदों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए शहर में निकल जाती हैं आज वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद अरविंद ठाकुर के वार्ड में सड़क पर गड्ढे होने की शिकायत को लेकर पहुंची लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पास आज भाजपा का एक भी पार्षद नहीं था...? भाजपा का एक भी पदाधिकारी नहीं था...? और शिवपुरी नगर पालिका में क्या कुछ हो रहा है यह पूरे जिले भर से लेकर राजधानी भोपाल तक मालूम है...? क्या नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा अकेले पड़ गई हैं...? क्या 3 वर्ष पूरे होने पर जो चर्चाएं शहर में चल रही हैं वह उनकी कुर्सी जाने को लेकर चल रही है तो क्या वह चर्चा सही है...? और भी कई सवाल है...? फिलहाल एक बात सामने है कि जब नगर पालिका में गायत्री शर्मा अध्यक्ष बनी थी उस समय भाजपा के मंडल कमंडल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ते थे और हरदम साथ रहते थे यहां तक कि जब वह नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी जाती थी तो उनके साथ में कई पदाधिकारी रहते थे लेकिन आज के उनके भ्रमण में साथ में नहीं है...? नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की कुर्सी जाएगी या रहेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा...? फिलहाल शिवपुरी की नगर पालिका पूरे मध्य प्रदेश में चर्चित बनी हुई है क्योंकि भाजपा के पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षद और कांग्रेस के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के 3 वर्ष के कार्यकाल की शिकायत कर रहे हैं और उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं पार्षदों का आरोप है कि तीन वर्ष में 652 करोड़ रूपया नगर विकास में खर्च हुआ है तो कैसे हुआ है और कहां हुआ है इसका जवाब नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पार्षदों को नहीं दे पा रही हैं...? खबर में एक फोटो है...? और फोटो में नगर पालिका का ठेकेदार अर्पित शर्मा है...? समाचार के आखिर में यही कहा जा सकता है कि नगर पालिका के द्वारा शिवपुरी में पिछले 3 वर्षों में अगर विकास कार्य हुए हैं तो फिर शिवपुरी में अधिकांश वार्डो की हालत खराब क्यों बनी हुई है यह सवाल प्रमुखता से बना हुआ है...?
No comments