Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

क्या नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अब ठेकेदार अर्पित शर्मा का एक अकेला सहारा रह गया है...?

  क्या नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अब ठेकेदार अर्पित शर्मा का एक अकेला सहारा रह गया है...? वार्ड की खबर / विनोद विकट/ शिवपुरी/ क्या ...

 क्या नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अब ठेकेदार अर्पित शर्मा का एक अकेला सहारा रह गया है...?


वार्ड की खबर / विनोद विकट/ शिवपुरी/ क्या नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अब ठेकेदार अर्पित शर्मा का एक अकेला सहारा रह गया है...? क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष भ्रमण कर रही है और उनके भ्रमण में केवल एक ठेकेदार अर्पित शर्मा नजर आ रहा है जबकि अन्य BJP पार्षद नजर नहीं आ रहे हैं और ना ही भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नजर आ रहा है और ना ही  शिवपुरी नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी नजर आ रहे हैं...? यहां पर आपको बता देते हैं की शिवपुरी के जो विधायक हैं देवेंद्र जैन उन्होंने एक प्रेस वार्ता में शिवपुरी नगर पालिका को नरक पालिका  कह दिया है...? वहीं दूसरी ओर पिछले कई दिनों से नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कार्यकाल को लेकर पार्षद खुश नजर नहीं आ रहे हैं और विभिन्न तरीकों से उनका विरोध कर रहे हैं नगर पालिका के पार्षदों ने पार्टी स्तर पर और कलेक्टर के समक्ष शिकायतें भी रखी हैं उन शिकायतों के ऊपर नगर पालिका में जांच भी बैठ गई थी और जांच कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी के पास भी पहुंच गई है और उस जांच में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहुत बड़े स्तर पर नगर पालिका से फाइलें गायब होने की शिकायत मिली है इसके बाद में नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी में डीजल की भी बहुत बड़ी गड़बड़ी निकली है और भी कई बातें सामने आ रही हैं यही कारण है कि नपा के अधिकांश पार्षदों ने शहर के माधव चौक चौराहे पर पिछले दो बार से सुंदरकांड का आयोजन भी किया है और सुंदरकांड के बाद में अब पार्षद कलेक्टर की जांच में क्या सामने आया है उसकी मांग कर रहे हैं समाचार के आखिर में यही कहा जा सकता है कि अभी वर्तमान समय में नगर पालिका अध्यक्ष नगर की प्रथम नागरिक हैं और पूरे शहर के विकास की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है लेकिन आज उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 का भ्रमण किया वार्ड की समस्याएं देखी और उन समस्याओं को तत्काल खत्म करने का काम भी किया इस दौरान ना तो  कोई PIC मेंबर उनके साथ नजर आए और ना ही नगर पालिका के भाजपा के पार्षद उनके साथ में नजर आए समाचार के आखिर में इतना ही कहा जा सकता है कि क्या अब नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को एक अकेले ठेकेदार अर्पित शर्मा का ही सहारा रह गया है...? समाचार से जुड़ी हुई इस वीडियो को आप अवश्य देखें इस पूरी खबर पर आपका क्या कहना है हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं...?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles