फिजिकल नगर मंडल के प्रचार मंत्री सुधीर रजक व सह प्रचार मंत्री राहुल धूलिया बनें शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जसवंत ...
फिजिकल नगर मंडल के प्रचार मंत्री सुधीर रजक व सह प्रचार मंत्री राहुल धूलिया बनें
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव की सहमति से फिजिकल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा के द्वारा फिजिकल नगर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। फिजिकल नगर मंडल में प्रचार मंत्री के पद पर सुधीर रजक व सह प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी राहुल धूलिया को सौंपी गई। फिजिकल नगर मंडल में प्रचार मंत्री बनने पर सुधीर रजक व सह प्रचार मंत्री बनने पर राहुल धूलिया ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्ष,विधायक,नगर मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री रजक और श्री धूलिया ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम पूर्ण ईमानदारी से निष्ठा,लगन और समर्पण भाव से निर्वाह करेंगे।
No comments