Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती दीप्ति भानु दुबे का नाम सामने था

  नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती दीप्ति भानु दुबे का नाम सामने था                                                           शिवपु...

 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती दीप्ति भानु दुबे का नाम सामने था       


                                                   शिवपुरी / नगर पालिका के भीतर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कार्यकाल को करीब 3 वर्ष का समय पूरा होने जा रहा है लेकिन शहर में विकास न होने के कारण नगर पालिका के अधिकांश पार्षद स्वयं का इस्तीफा देने को मजबूर बने हुए हैं इतना ही नहीं नगर पालिका के अधिकांश पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए उनके पीछे पड़ गए हैं शुरुआत में जब नगर पालिका का चुनाव हुआ था उस समय नगर पालिका में सबसे ज्यादा पार्षद बीजेपी के बने थे और उस समय नगर पालिका के चुनाव की कमान मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं शिवपुरी की विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के हाथ में थी और नगर पालिका में जीत कर आए सभी भाजपा पार्षदों में से वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती दीप्ति भानु दुबे को श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया नगर पालिका की अध्यक्ष बनना चाह रही थी इसके बाद वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती सरोज रामजी व्यास ने नगर पालिका के पार्षद कुछ समय में ही अपने पक्ष में कर लिए थे पूरे शहर में वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती सरोज रामजी व्यास के अध्यक्ष बनने की चर्चा होने लगी थी इस बात पर श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्वाचन से ठीक  पहले वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती सरोज रामजी व्यास के घर पहुंची और उनसे चर्चा की इसके बाद रामजी व्यास ने श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की बात मान ली और इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने  वार्ड क्रमांक 25 की पार्षद गायत्री शर्मा के नाम पर अपनी सहमति जता दी और गायत्री शर्मा अध्यक्ष बन गई लेकिन शहर में उनके अध्यक्ष बनने से विकास नहीं हुआ यही कारण है कि नगर पालिका के अधिकांश पार्षद अध्यक्ष गायत्री शर्मा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए खड़े हो गए है 

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles