कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं शिवपुरी/ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर ह...
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
शिवपुरी/ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का त्यौहार सभी के लिए नई उमंग, उत्साह, और नई सफलताएँ लेकर आये तथा सभी का जीवन दीपक की रोशनी की तरह जगमगाए और अपार खुशियां मिलें। उन्होंने जिलेवासियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की मंगल-कामना की है। साथ ही कहा है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए खतरनाक पटाखों का उपयोग न करें। सावधानी से पटाखे जलायें।
No comments