जल गंगा सवर्धन अभियान आज से प्रारंभ जिले भर में जल संरचनाओं का किया जाएगा संरक्षण एवं संवर्धन गुना / आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से जिल...
जल गंगा सवर्धन अभियान आज से प्रारंभ
जिले भर में जल संरचनाओं का किया जाएगा संरक्षण एवं संवर्धन
गुना / आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हुआ है। यह अभियान गंगा दशमी (16 जून 2024) तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी नगरीय निकायो और ग्राम पंचायतों में नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों आदि स्थानों पर साफ-सफाई एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। साथ ही जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज ग्राम खड़गपुर, रैंझाई एवं हिनोतिया में अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में अभियान के तहत जनपद पंचायत राघौगढ़ की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण संवर्धन के कार्य शुरू कराए गए, जिसमें सामुदायक कूप एवं तालाब, बावड़ी पर काम प्रारंभ हुए। ग्राम पंचायत खामखेड़ा में तालाब गहरीकरण का कार्य किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आज से अभियान प्रारंभ हुआ।
No comments