नगर पंचायत करैरा ने अभियान चलाकर जल संरक्षण कार्य का किया शुभारंभ 16 जून तक संचालित होगा विशेष अभियान शिवपुरी / नगर पंचायत करैरा द्वारा जल स...
नगर पंचायत करैरा ने अभियान चलाकर जल संरक्षण कार्य का किया शुभारंभ
16 जून तक संचालित होगा विशेष अभियान
शिवपुरी / नगर पंचायत करैरा द्वारा जल स्रोतों, नदी, कुआ, बावड़ी, तालाब तथा अन्य जल स्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम दिवस नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन भागीदारी से करेरा का प्रसिद्ध फूटा तालाब की साफ-सफाई से इस अभियान की शुरुआत की गई।
सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह ने बताया कि फूटा तालाब की पूर्णता सफाई कराई जाएगी। जिससे उसमें बरसात में स्वच्छ पानी संरक्षित किया जा सके। इस अभियान में जनप्रतिनिधिगण सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं पत्रकारगण मौजूद रहे। सभी ने साफ-सफाई अभियान में भागीदारी की। कल 6 जून को भी सिद्धन मंदिर की बावड़ी की सफाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
No comments