जन सेवा और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दुबे जी या फिर व्यास जी को ही चुनना था शिवपुरी / वर्तमा...
जन सेवा और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दुबे जी या फिर व्यास जी को ही चुनना था
शिवपुरी / वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कार्यकाल को 3 वर्ष का समय व्यतीत हो रहा है नगर पालिका में पिछले तीन वर्ष से ही नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कार्यकाल को लेकर को लेकर खींचतान बनी हुई है जिस समय नगर पालिका का चुनाव हुआ था उस समय अध्यक्ष पद के लिए गायत्री शर्मा का नाम दूर-दूर तक नहीं था नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर शिवपुरी की राजनीति की बागडोर
संभालने वाली श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती दीप्ति भानु दुबे को अपनी पहली पसंद एवं जन सेवा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुना था लेकिन नगर पालिका में जीत कर आए पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती सरोज राम जी व्यास को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया था बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों नेताओं के नाम सामने आने से वर्तमान 25 की पार्षद गायत्री शर्मा को नगर
पालिका के अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया लेकिन पिछले तीन वर्ष से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके पति संजय शर्मा पर शहर में विकास न होने का आरोप पार्षद लगा रहे हैं यही कारण है कि अभी हाल के दिनों में नगर पालिका शिवपुरी के अधिकांश पार्षदों ने करेरा में बगीचा सरकार हनुमान जी मंदिर पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कसम खाई है इतना ही नहीं पार्षदों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और शिवपुरी के विधायक देवेंद्र जैन से प्रत्येक पार्षद में बारी-बारी से अपनी बात रखी है इस बारे में जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने भी कहां है कि पार्षदों ने वार्ड के अंदर विकास न होने की बात कही है और जल्द ही पार्षदों की बात पार्टी के बड़े पदाधिकारी के सामने रखने की भी बात कही है अब देखना होगा कि पार्षद किस हद तक नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ अपना विरोध करते हैं या फिर नगर पालिका के पूरे 5 साल बिना विकास के ही निकल जाएंगे
No comments