Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विकास न होने को लेकर अध्यक्ष का विरोध कर रहे पार्षदों को वजन मिलेगा या नहीं

  विकास न होने को लेकर अध्यक्ष का विरोध कर रहे पार्षदों को वजन मिलेगा या नहीं                                                        शिवपुर...

 विकास न होने को लेकर अध्यक्ष का विरोध कर रहे पार्षदों को वजन मिलेगा या नहीं     


                                                  शिवपुरी / शहर में विकास न होने को लेकर नगर पालिका के पार्षद अध्यक्ष गायत्री शर्मा का न केवल खुलकर विरोध कर रहे हैं बल्कि मंदिर पर जाकर कसम भी खा रहे हैं कसम खाने के पीछे नगर पालिका के पार्षदों का उद्देश्य नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा को उनके 3 साल के कार्यकाल के बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर किसी दूसरे चेहरे को नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर लाना चाह रहे हैं जो पार्षदों को नगर पालिका में सम्मान दिलाए और उनके वार्ड में भरपूर विकास के कार्य कराए यही कारण है कि नगर पालिका के अधिक से अधिक पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध में बने हुए है मंदिर पर कसम खाने के बाद पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को लेकर अपनी  बात बीते कुछ दिनों पहले भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और विधायक देवेन जैन के सामने रखी है हालांकि 18 जून को कोलारस विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम होना तय माना जा रहा है और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ में भाजपा पार्टी के अन्य तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे जिसमें नगर पालिका के पार्षद भी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं ऐसे में देखना होगा कि नगर पालिका के पार्षदों को वजन मिलता है या नहीं

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles