Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आंधियों की जिद है जहां बिजलियां गिराने की हमारी भी जिद है वही आशिया बनाने की

  आंधियों की जिद है जहां बिजलियां गिराने की हमारी भी जिद है वही आशिया बनाने की                                                  शिवपुरी / आ...

 आंधियों की जिद है जहां बिजलियां गिराने की हमारी भी जिद है वही आशिया बनाने की       


                                          शिवपुरी / आंधियों की जिद है जहां बिजलियां गिराने की हमारी भी जिद है वही आशियां बनाने की.... केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा कहीं गई इन लाइनों को उनके वीडियो के साथ में आज शिवपुरी में सोशल मीडिया पर डाला गया है इसके साथ ही नगर पालिका के पार्षदों की वह फोटो भी डाली गई है जिसमें नगर पालिका के अधिकांश पार्षद करेरा के बगीचा सरकार मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने के लिए कसम खाने पहुंचे थे पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को लेकर नगर पालिका के पार्षद एक साथ होकर सोशल मीडिया पर फोटो डाल रहे हैं इस संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुई है इन खबरों में बताया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष को जैसे ही 3 वर्ष का समय कार्यकाल पूरा हो जाएगा वैसे ही नगर पालिका के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटा सकते हैं इसके बाद पार्षद अपनी मर्जी से नगर पालिका के लिए अपना मनपसंद अध्यक्ष चुन सकते हैं इसी उठा पटक को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की यह चर्चा जिले से लेकर राजधानी भोपाल तक हो रही है सही मायने में नगर पालिका के पार्षद अपने वार्डों में विकास न होने को लेकर परेशान बने हुए हैं इसके साथ ही उन्हें नगर पालिका में ना तो सम्मान मिलता है और ना ही नगर पालिका की पी आई सी की बैठक और नगर पालिका की परिषद की बैठक भी समय पर नहीं होती है इन्ही सब कारणों से पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ बने हुए हैं अब देखना होगा कि नगर पालिका के पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles