Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दो खेमे में बटी नगर पालिका : एक एक पार्षद को अपने पक्ष में करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने माना महत्वपूर्ण

  दो खेमे में बटी नगर पालिका : एक एक पार्षद को अपने पक्ष में करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने माना महत्वपूर्ण           शिवपुरी / नगर पालिक...

 दो खेमे में बटी नगर पालिका : एक एक पार्षद को अपने पक्ष में करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने माना महत्वपूर्ण         








 शिवपुरी / नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं उनके कार्यकाल के विरोध में पिछले कई दिनों से पार्षदों का एक खेमा नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास के साथ में खड़े हो गए हैं वही ठीक इसके उलठ नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति संजय दुबे के साथ में भी पार्षदों का एक खेमा खड़ा दिखाई दे रहा है इस तरह से नगर पालिका वर्तमान समय में दो अलग-अलग खेमों में बट गई है वर्तमान हालातो को देखकर जो पार्षद असंतोष है वह नगर पालिका के दोनों ही खेमो में अपने पैर रख रहे है जिनकी असली परीक्षा उस समय देखने को मिलेगी जब नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कार्यकाल को 3 वर्ष का समय व्यतीत हो जाएगा फिलहाल की स्थिति में नगर पालिका की इस तरह की हालत उस समय से शुरू हुई है जब पिछले दिनों नगर पालिका के भाजपा एवं निर्दलीय पार्षद करेरा के बगीचा मंदिर सरकार पर पहुंचे थे इसके बाद से ही नगर पालिका में इस तरह के हालात बने हुए हैं जो पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके कार्यकाल को लेकर उनके खिलाफ खड़े हुए हैं उन पार्षदों ने अभी तक अपनी बात भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव एवं विधायक देवेंद्र जैन के समक्ष रखी है इसके साथ ही शिवपुरी की राजनीति के मुखिया कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री और सांसद सिंधिया जी के समक्ष भी पार्षदों ने अपने असंतोष को पहुंचाया है इसके बाद सिंधिया जी के निर्देश पर असंतोष पार्षदों की एक बैठक जिला अध्यक्ष कौन सा जाटव को लेकर कलेक्टर के साथ भी हो चुकी है इसके बाद अधिकांश पार्षदों ने एक साथ मिलकर प्रेस वार्ता भी आयोजित की है जिसमें अध्यक्ष और उनके कार्यकाल को लेकर उनका विरोध किया है इस स्थिति में नगर पालिका के एक-एक पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के लिए न केवल महत्वपूर्ण हो गए हैं बल्कि उन्हें अपनी पक्ष में करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से नए-नए हथकंड़े भी आजमाएं जा रहे हैं नगर पालिका में आगे क्या कुछ होगा यह देखने वाली बात होगी

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles