Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

राजनीतिक भाषा में नगर पालिका को नरक पालिका कहने का कैसे हुआ जन्म

  राजनीतिक भाषा में नगर पालिका को नरक पालिका कहने का कैसे हुआ जन्म                                                          शिवपुरी / कुछ द...

 राजनीतिक भाषा में नगर पालिका को नरक पालिका कहने का कैसे हुआ जन्म     


                                                    शिवपुरी / कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर शिवपुरी के विधायक देवेंद्र जैन ने अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी जिसमें पत्रकारों के प्रश्न पर विधायक जैन  ने स्पष्ट शब्दों में शिवपुरी की नगर पालिका को नरक पालिका  कह दिया और जब पत्रकारों ने नरक पालिका कहने का जब उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने जवाब में

प्रमाणित भ्रष्टाचार पत्रकारों के समक्ष रखा इसके बाद से ही नगर पालिका में से नरक पालिका के एक के बाद एक कई मामले सामने आने लगे इसके बाद खास बात है रही की विधायक की  इस प्रेस वार्ता को कई दिन का समय बीत गया लेकिन इसके जवाब में नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने नगर पालिका को नरक पालिका कहने पर कभी भी प्रेस वार्ता आयोजित नहीं की और न ही शहर का विकास प्रेस वार्ता में सामने रखा कहीं ना कहीं नगर पालिका के पार्षदों का नगर पालिका अध्यक्ष और उनके कार्यकाल को लेकर विरोध काफी हद तक सही है इस विरोध में एक दो पार्षद नहीं है बल्कि पार्षदों की संख्या बहुत ज्यादा है ऐसे में कहा जा सकता है कि नगर पालिका में बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार मचा हुआ है जिसे देखने वाला कोई नहीं है अगर पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य होते तो फिर पार्षदों के विरोध को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सामने क्यों नहीं आ रही है ऐसा भी बताया जाता है कि इस बार की नगर पालिका में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने एक ठेकेदार अर्पित शर्मा को लेकर मौन धारण भी कर लिया है जबकि उस ठेकेदार का नगर पालिका के अधिकांश पार्षद जमकर विरोध कर रहे हैं नगर पालिका के इन हालातो पर इतना ही कहा जा सकता है कि समय-समय पर नगर पालिका अध्यक्ष को भी अपनी बात रखना चाहिए पार्षदों को भी अपनी बात रखना चाहिए और ठेकेदारों को भी अपनी बात रखना चाहिए

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles