Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खड़े पार्षदों का विरोध और अधिक बढ़ा

  नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खड़े पार्षदों का विरोध और अधिक बढ़ा                                                                    शिवपुर...

 नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खड़े पार्षदों का विरोध और अधिक बढ़ा       


                                                            शिवपुरी / नगर पालिका में अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ खड़े पार्षदों का विरोध और अधिक बढ़ गया है इसके पीछे कारण है कि रविवार को पी आई सी से हटाने के बाद वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद गौरव सिंघल ने नगर पालिका के अधिकांश पार्षदों के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने बताया है कि मुझे बिना किसी कारणों के पी आई सी मेंबर के पद से हटा दिया है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष एक ही वार्ड में 39 लाख से अधिक की 8-10 सड़के मंजूर करना चाह रही थी जिसका मैंने विरोध किया है ऐसे ही कई मुद्दे हैं जिनका मैंने समय-समय पर विरोध किया है मेरा कहना यह है की विकास के कार्य सभी वार्डों में होना चाहिए जबकि उनका कहना था की वार्ड क्रमांक 7 कच्चा वार्ड है जिस पर मैंने उनसे कहा कि वार्ड क्रमांक एक वार्ड क्रमांक 39 वार्ड क्रमांक 12 ऐसे कई वार्ड जो कच्चे हैं इसके अलावा नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज व्यास के पति रामजी व्यास ने प्रेस वार्ता में कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है जिस कारण से पार्षद जनता के बीच में नहीं जा पा रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता सिंधिया जी हैं जिनसे हम जल्द ही मिलने वाले है और हम सभी पार्षद एक-एक कर अपनी बात सिंधिया जी के सामने रखेंगे इसके बाद श्रीमंत का जो भी आदेश होगा उसका पालन करेंगे उन्होंने कहा है कि शिवपुरी सिंधिया राजघराने की ग्रीष्मकालीन राजधानी है और इस शहर में विकास के लिए श्रीमंत ही प्रयासरत है ऐसे में नगर पालिका की सारी हकीकत को हम सिंधिया जी के सामने रखना चाहते हैं प्रेस वार्ता में पार्षद ओम जैन रघुराज सिंह गुर्जर सहित नगर पालिका के अधिकांश पार्षद उपस्थित थे

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles