Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अब अशोक भार्गव खतौरा ने विधायक और उनके दामाद पर लगाए आरोप

  अब अशोक भार्गव खतौरा ने विधायक और उनके दामाद पर लगाए आरोप                                                                  शिवपुरी / कोलार...

 अब अशोक भार्गव खतौरा ने विधायक और उनके दामाद पर लगाए आरोप       


                                                          शिवपुरी / कोलारस विधानसभा की राजनीति में लगातार ही विधायक और उनके दामाद अमित यादव के खिलाफ लोग सामने आ रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही पटेल एंड संस के रावत ब्रदर्स ने विधायक और उनके दामाद से भाजपा की राजनीति में अपेक्षित होकर पार्टी छोड़ने की बात कही इसके बाद अब एक और जनप्रतिनिधि ने विधायक और उनके दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं अशोक भार्गव

खतौरा ने अपनी फेसबुक पेज पर लाइव आकर केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र के सांसद सिंधिया जी के लिए कहा है कि कोलारस विधानसभा में जनहित की राजनीति न होकर षड्यंत्र की राजनीति हो रही है अशोक भार्गव खतौरा ने कहां है कि पिछले लोकसभा चुनाव में विधायक के दामाद अमित यादव ने सिंधिया जी आपके खिलाफ काम किया था इसके पीछे कारण है कि अमित यादव के परिवार से पूर्व के सांसद केपी यादव के घर रिश्तेदारी है जिसके चलते सिंधिया जी के खिलाफ काम किया और पैसे भी बांटे गए इसके अलावा अशोक भार्गव खतौरा ने कहा है कि मुझे और मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी विधायक और उनके दामाद की है मुझे मेरे और मेरे परिवार की जान का खतरा है भार्गव ने आगे बताया है कि खतौरा में विधायक के घर के पास उनके दामाद अमित यादव का मकान है इसके पास में ही चंदू श्रीवास्तव का मकान है अभी हाल ही में सड़क के चौड़ीकरण में प्रशासन के द्वारा उनके घर के आगे ज्यादा सड़क छोड़ी है जबकि अन्य के साथ भेदभाव किया है जिसका मैंने विरोध किया था मेरे परिजन जिला पंचायत के सदस्य हैं भार्गव ने आगे बताया है कि विधायक के दामाद अमित यादव कोलारस में किसानों को वितरित होने वाला खाद समिति के अध्यक्ष हैं जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसके अलावा जिला पंचायत के बजट को उनके क्षेत्र की एक पंचायत में लगाया जा रहा है और भी कई तरह के आरोप अशोक भार्गव खतौरा ने लगाए हैं सोशल मीडिया पर भार्गव की इस वीडियो को अभी तक 31000 लोगों ने देख लिया है इसके साथ ही हाल के दिनों में भार्गव से सिंधिया जी ने स्वयं बात की थी और खतौरा के लोगों के बारे में जानकारी ली थी अब देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles