Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विरोध में 25 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 पार्षदों का बहुमत चाहिए

  विरोध में 25 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 पार्षदों का बहुमत चाहिए                                                                 श...

 विरोध में 25 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 पार्षदों का बहुमत चाहिए     


                                                           शिवपुरी / नगर की सरकार नगर पालिका में शहर के विकास को लेकर पार्षदों और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच नगर पालिका का गठन होने के बाद से ही जमकर खींचतान बनी हुई है अभी हाल ही में नगर पालिका के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने के लिए करेरा के बगीचा सरकार मंदिर पर इकट्ठे हुए हैं और उन्होंने कसम खाई है कि या तो नगर पालिका अध्यक्ष को हटाए या फिर हम सभी पार्षद सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे करेरा के बगीचा सरकार मंदिर पर इकट्ठे हुए पार्षदों में भाजपा के 12 पार्षद कांग्रेस के पांच पार्षद एवं एक निर्दलीय पार्षद उपस्थित रहे यहां पर नगर पालिका के इन पार्षदों ने कई और पार्षदों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और बताया जाता है कि नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के विरोध में करीब करीब 25 पार्षद सामने आ गए हैं नगर पालिका में करीब 39 वार्ड है इनमें से नगर पालिका अध्यक्ष को मिलाकर भाजपा के 22 पार्षद है कांग्रेस के 10 पार्षद जबकि 7 निर्दलीय पार्षद है और अध्यक्ष को हटाने के लिए एवं नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए करीब 30 पार्षद एक साथ होने चाहिए इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष को करीब 3 वर्ष का समय व्यतीत होना चाहिए इसके बाद ही नगर पालिका में कुछ उलट फेर हो सकता है नगर पालिका में ऐसी स्थिति इस कारण से बनी हुई है क्योंकि शहर में विकास नहीं हो रहा है अपने-अपने वार्ड से जीते पार्षद अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं जबकि नगर पालिका अध्यक्ष कहती है कि शहर में विकास कार्य बड़ी तेजी से हो रहा है ऐसी स्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के बीच बड़े पैमाने पर खींचतान बनी हुई है खास बात है कि करेरा की बगीचा सरकार मंदिर पर शिवपुरी नगर पालिका की पार्षदों की एक साथ फोटो जब से सामने आई है उस समय से नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं गरम बनी हुई है

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles