Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

क्या संजय दुबे के राजनीतिक तीर छोड़ने से घायल हो गए राम जी व्यास

  क्या संजय दुबे के राजनीतिक तीर छोड़ने से घायल हो गए राम जी व्यास                                                                       श...

 क्या संजय दुबे के राजनीतिक तीर छोड़ने से घायल हो गए राम जी व्यास           


                                                           शिवपुरी / राजनीति में कब कौन किसका दुश्मन बन जाए और कब कौन किसका मित्र बन जाए यह कहां नहीं जा सकता बीते रोज जब राठौर समाज एडिशनल एसपी संजीव मुले को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचा था उस समय नगर पालिका के कई पार्षद मौके पर उपस्थित थे इन पार्षदों में नगर

पालिका उपाध्यक्ष के पति रामजी व्यास भी उपस्थित थे ज्ञापन के समय पार्षद पति अनिल बघेल बोले मुझे और मेरे परिवार को नगर पालिका के ठेकेदार अर्पित शर्मा से जान का खतरा है इसके बाद राम जी व्यास बोले नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे गुंडा है और उसने गुंडे पाल रखे हैं यह बात पार्षद पति अनिल बघेल के समर्थन में राम जी व्यास ने कही थी इसके कुछ देर बाद ही रामजी    व्यास को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया राजमाता साहब एवं राजा माता की पुत्री जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है इसके अलावा भी ऑडियो में बातचीत है इस संबंध में रामजी व्यास का कहना है कि वायरल ऑडियो उनकी नहीं है ऑडियो को सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी से बनाया गया है इसके पीछे रामजी व्यास का कहना है कि ऑडियो 3 दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे ने उन्हें व्हाट्सएप पर भेजा था उसका स्क्रीनशॉट भी उन्होंने मीडिया को उपलब्ध कराया है उस समय रामजी व्यास ने संजय दुबे से कहा था की यह ऑडियो मेरा नहीं है कहीं ना कहीं नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे राम जी व्यास को कमजोर करने में लगे हुए हैं जिस समय नगर पालिका अध्यक्ष बनने की राजनीति चल रही थी उस समय अवश्य ही राम जी व्यास ने अपनी पत्नी सरोज व्यास को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन बीते रोज ज्ञापन के बाद मीडिया से रामजी व्यास ने कहा था कि मेरी उम्र 67 वर्ष की हो गई है मुझे कोई भी राजनीतिक पद नहीं चाहिए इसके अलावा पिछले तीन वर्ष से रामजी व्यास नगर पालिका को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए आए है इन तीन वर्षों में नगर पालिका के हालातो को लेकर राम जी व्यास ने कई बार अपनी आवाज ऊंची की है ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे पर वायरल ऑडियो का आरोप है इसके बाद राजनीतिक गलियारों में एवं जनमानस के बीच में यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि क्या संजय दुबे के राजनीतिक तीर छोड़ने से रामजी व्यास घायल हो गए हैं...? क्या रामजी व्यास की आवाज को दबाने का विरोधियों द्वारा  षड्यंत्र किया गया है...? इसके अलावा भी कई सवाल बने हुए हैं अब देखना होगा कि नगर पालिका के हालातो को देखकर राम जी व्यास अपनी आवाज ऊंची करते हैं या फिर नहीं

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles