Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक बचाया नगर पालिका अध्यक्ष को...?

  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक बचाया नगर पालिका अध्यक्ष को...?                                                                शिवपुरी /...

 भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक बचाया नगर पालिका अध्यक्ष को...?       


                                                        शिवपुरी / नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा शुरू से लेकर अभी तक विवादों से घिरी रही है शुरुआत में वह जब नगर पालिका अध्यक्ष बनी उस समय उनका एक विवाद नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास से हो गया था उस समय भी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा काफी हद तक चर्चित रही थी इसके पीछे कारण है था कि

उपाध्यक्ष पति राम जी व्यास को नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की बात कही थी उस समय गायत्री शर्मा को लेकर उपाध्यक्ष पति राम जी व्यास और उनके समर्थकों द्वारा काफी हद तक नाराजगी व्यक्त की गई थी इसके बाद जैसे-जैसे समय

आगे बढ़ता गया वैसे वैसे नगर पालिका के कई पार्षद स्वयं के वार्ड में विकास न होने को लेकर अध्यक्ष गायत्री शर्मा का विरोध करने लगे लेकिन गायत्री शर्मा पर उस समय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व  का हाथ बना रहा और उनकी गाड़ी आगे चलती रही अभी हाल ही में नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर सिटी कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ उस समय भी विपक्षी दल के पदाधिकारी ने उनसे उनके पद को लेकर इस्तीफे की मांग की थी उस समय भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके साथ खड़ा रहा अब  नगर पालिका अध्यक्ष को करीब 3 वर्ष का समय हो गया है ऐसे में नगर पालिका के करीब 21 पार्षद अध्यक्ष को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एकजुट हो गए हैं वह पार्षद न केवल मंदिर पर जाकर कसम खा रहे हैं बल्कि पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सामने भी अपनी बात को रख रहे हैं अब देखना होगा कि गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बनी रहती हैं या फिर नहीं...?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles