Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कांग्रेस ने बनाई वरिष्ठ मुस्लिम कोंग्रेसी नेताओं से दूरी

  कांग्रेस ने बनाई वरिष्ठ मुस्लिम कोंग्रेसी नेताओं से दूरी जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की नियुक्ति के बाद उठे सवाल...? शिवपुरी। कांग्रेस की र...

 कांग्रेस ने बनाई वरिष्ठ मुस्लिम कोंग्रेसी नेताओं से दूरी

जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की नियुक्ति के बाद उठे सवाल...?


शिवपुरी। कांग्रेस की राजनीति में इन दिनों नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के पदभार संभालने के बाद शहर में जगह-जगह बधाई संदेशों से भरे बैनर–पोस्टर लगाए गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इनमें वरिष्ठ मुस्लिम समाज के नेता का फोटो तक शामिल नहीं किया गया।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की बात करती आई है। लेकिन शिवपुरी में सामने आई यह तस्वीर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी के बावजूद उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। इन मे शामिल वरिष्ठ कॉंग्रेसी अतीक शिवानी, मुस्ताक चच्चा, सफदर बेग मिर्जा, बाजिद अली ,अशफ़ाक़ अहमद एडवोकेट आदि शामिल है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस अनदेखी से कांग्रेस की छवि को नुकसान हो सकता है और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल सकता है। आने वाले समय में इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि यह केवल एक संगठनात्मक चूक है या कांग्रेस सचमुच शिवपुरी में मुस्लिम समाज से दूरी बना रही है?


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles