Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जेठ जेठानी ने महिला की जहर पिलाकर की ​हत्या, 302 का मामला दर्ज

  बैराड । खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के मारौरा खालसा से आ रही है। जहां घर में विबाद के चलते एक महिला को उसी के जेठ और ​जेठानी ने जबरन जह...

 बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के मारौरा खालसा से आ रही है। जहां घर में विबाद के चलते एक महिला को उसी के जेठ और ​जेठानी ने जबरन जहर पिला दिया। जिससे महिला की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजन महिला को लेकर बैराड उपस्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां पुलिस ने महिला के मरणासन्न कथन लेकर इस मामले में जेठ और जेठानी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। उसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रीति धाकड ​पत्नि पवन धाकड उम्र 21 साल निवासी मारौरा खालसा का अपनी ​जेठानी से बिवाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि जेठानी जहर की बोतल लेकर आई और जेठ ने हाथ पकडकर उसे जबरन जहर पिला दिया।

महिला ने मरने से पहले पुलिस को दिए कथन में बताया है कि उसका उसकी जेठानी सीमा धाकड से घर में विबाद हो गया। जिसके चलते दोनों में कहा सुनी हो गई। तभी जेठ और जेठानी दोनो आए और जेठ रवि धाकड ने उसके हाथ पकडे और जेठानी सीमा धाकड ने उसके गले मेें जबरन जहर डाल दिया। जिससे उसकी हालात बिगडने लगी।

तत्काल परिजन महिला को लेकर ​बैराड स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां पुलिस ने महिला के कथनों के आधार पर जेठ जेठानी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया। उसके बाद महिला की मौत हो गई तो पुलिस ने इस मामले में आरोपीयों के खिलाफ हत्या की धारा 302 का इजाफा कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles