यात्रियों से भरी बस पलटी .. ...घायल यात्रियों की तत्काल की गई मदद .. " दूसरी बस द्वारा सुरक्षित गंतव्य स्थल के लिए किया रवाना" ...
यात्रियों से भरी बस पलटी ..
...घायल यात्रियों की तत्काल की गई मदद ..
" दूसरी बस द्वारा सुरक्षित गंतव्य स्थल के लिए किया रवाना"
गुना / गुना नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस सूरत से कानपुर जा रही थी। विवेक पेट्रोल पंप के पास एबी रोड केन्ट थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिला प्रशासन गुना द्वारा कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशन व श्री बीरेंद्र सिंह बघेल अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन मे पुलिस बल, यातायात पुलिस बल,अस्पताल से मेडिकल टीम व राजस्व अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर क्रैन द्वारा बस सीधी कराकर यात्रियों सुरक्षित निकला गया। जिसमे 51 यात्री महिलाओं सवार थे, इसमें 30 यात्री घायल हुए थे। इस घटना मे 4 गंभीर रुप से घायल यात्रियों को ग्वालियर के लिए रैफर किया गया, शेष 26 यात्रियों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद गुना से कमला द्वारा कानपुर के लिए रवाना किया गया। यात्री दिपावली बनाने बस से घर जा रहे थे।
इस दौरान यातायात पुलिस उप अधीक्षक श्री मुकेश दीक्षित, तहसीलदार श्री भारत भूषण शर्मा व अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा कार्य में विशेष योगदान दिया गया।
No comments