Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुरैना हादसे में मृतकों के परिजनों को दो दो लाख के चेक वितरित

बारूद ब्लास्ट में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के चेक वितरित  अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेक वितरि...


बारूद ब्लास्ट में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के चेक वितरित 

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेक वितरित किये 

मुरैना /विगत दिवस बानमौर कस्बे में हुये बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दो-दो लाख रूपये की राशि के चेक रविवार को बानमौर पहुंचकर प्रदान किये। 

विदित है कि 20 अक्टूबर को बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दो-दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसको अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक परिजनों के वारिशों को राशि के चेक प्रदान किये है। जिसमें मृतक 7 वर्षीय विजय प्रजापति के पिता दिलीप प्रजापति, मृतक 22 वर्षीय विशाल के पिता दीपक वाल्मिक और 45 वर्षीय जितेन्द्र गुर्जर की पत्नि रामायणी को 2-2 लाख रूपये के प्रदान किये गये है। वहीं घायलों के लिये 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जा रहें है। 

घटना के तुरंत बाद कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने राज्य शासन को नियमानुसार पीड़ित परिजनों को राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसके तहत यह राशि रविवार को मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है।

धनवंतरी दिवस के अवसर पर गांधी आयुर्वेद चिकित्सालय में 155 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया 

मुरैना /“हर दिन हर घर आयुर्वेद“ की थीम पर जनसंदेश, जनभागीदारी, जन आंदोलन एक्टिविटी के अंतर्गत आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष, जिला आयुष अधिकारी डॉ रचना बुनकर के निर्देशन में रविवार को धनवंतरी दिवस के उपलक्ष में शासकीय गांधी आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 155 मरीजों का सफल निदान कर निशुल्क औषधि वितरण की गई। इस शिविर में डॉ शिवानी तोमर, डॉ पारुल गोयल, डॉ प्रभा शर्मा, डॉ धीरज प्रजापति, डॉ मुकेश प्रजापति, डॉ सौरभ शर्मा, डॉ दिनेश दोनेरिया और श्री नीरज शुक्ला, श्री राकेश रघौरा, श्री राजेश त्रिवेदी, श्री अनिल दंडोतिया ने अपनी सेवाए दी।  

25 एवं 26 अक्टूबर को रतनगढ़ माता मंदिर पर पहुंचने के लिये बेहट, डबरा, पिछोर मार्ग रहेगा उपलब्ध 

मुरैना /प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली दौज पर रतनगढ़ माता मंदिर पर मेले का आयोजन 25 एवं 26 अक्टूबर को किया जाएगा।  

कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने बताया कि दतिया जिले की ओर से मंदिर तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग का पुल विगत वर्ष बारिश में ध्वस्त हो जाने के कारण इस वर्ष इस मार्ग से आवागमन अवरूद्ध हो गया है, फलस्वरूप श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने के लिए मुख्य रूप से बेहट से होकर आने वाला मार्ग तथा डबरा, पिछोर जिला ग्वालियर होते हुए आने वाला मार्ग ही उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष भीड़ नियंत्रण के लिए इन मार्गों का प्रमुख रूप से इस्तेमाल करना आवश्यक होगा। 

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीपावली की शुभकामनायें दी 

मुरैना /केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण मंत्री एवं मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी नागरिको को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि यह त्योहार हर मनुष्य के जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिको की सुख, समृद्धि प्रदेश और देश के समग्र विकास की मंगल कामना की है।  

प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनायें 

मुरैना/प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी नागरिको को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। 


चंबल कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने दी चंबलवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ 

मुरैना /चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने दीपावली के पावन पर्व पर संभाग के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने नागरिकों को दीप पर्व की बधाई देते हुए कामना की है कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुखमय व मंगलमय हो। सभी लोग खुशियों के दीप जलायें। 

  

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनायें 

मुरैना /कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने दीपावली के शुभ अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य एवं समृद्धि से आलोकित रहे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles