Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुलाल उड़ाकर मनाई होली,गीतों पर कार्यकर्ताओं ने लगाए ठुमके

  सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुलाल उड़ाकर मनाई होली,गीतों पर कार्यकर्ताओं ने लगाए ठुमके जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा  सोनभद्र/भारतीय जनत...

 सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुलाल उड़ाकर मनाई होली,गीतों पर कार्यकर्ताओं ने लगाए ठुमके

जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा 




सोनभद्र/भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोनभद्र स्थित जिला सदर कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान होली के गानों पर भाजपाईयों ने जमकर ठुमके लगाए।


भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। चार जून को जब 400 सीट पार कर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी तो एक बार पुनः हम सभी कार्यकर्ता होली मनाएंगे। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी होली के दिन संपूर्ण देश के साथ होली का उत्सव मानायेंगे। क्योंकि संपूर्ण देश ही उनका अपना परिवार है। आज विपक्षों के पास कुछ भी कहने के लिए नहीं बचा है, इसलिए हर प्रकार से अफवाहें देश में फैलाना चाहते है।

लेकिन उनके मंसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे और तीसरी बार भाजपा जनता की सेवा के लिए उनके बीच पहुंचने वाली है। सदर ने कहा कि दूसरी पार्टियों के लिए चुनाव के समय ही केवल चुनाव होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तो सदैव चुनावी मोड में ही रहता है उसके लिए चुनाव एक त्यौहार है और वह सारे वर्ष उसे त्यौहार में मगन रहना चाहता है। आज होली के पर्व पर हम सभी क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर रामनारायण पांडे, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह, विकास चौबे मनीष तिवारी,रितेश पाठक, अंकित पांडे, देव पांडे, सुरेश गिरी, नितेश पांडे, युवा मोर्चा कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles