Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दो करोड़ 36 लाख की लागत से नवीन विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन

 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 36 लाख की लागत से नवीन विद्युत सब-स्टेशन सहित विभिन्न विद्युत सुधार कार्यो का भूमिपूजन होगा  ग्वा...

 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 36 लाख की लागत से नवीन विद्युत सब-स्टेशन सहित विभिन्न विद्युत सुधार कार्यो का भूमिपूजन होगा 

ग्वालियर / ग्वालियर में विकास का पहिया तेज गति से निरंतर गतिमान है और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 27 अक्टूबर 2022 को वार्ड क्र.-12 में शाम 4 बजे 2 करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से लाईन नम्बर-1, श्याम बाबा मंदिर के पास नवीन विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे। 

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 36 लाख की लागत से नवीन विधुत  सब स्टेशन सहित विभिन्न विधुत सुधार कार्यों के भूमि पूजन आज ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे। 

इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सुबह 10 बजे वार्ड क्र.-15 वैष्णोंपुरम में लागत 11 लाख 73 हजार से 33 केबी पोल विधुत सुधार कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक - 16 श्याम हवेली वाली गली में विद्युत सुधार कार्य का भूमि पूजन, वार्ड-16 में रेशम मील में विधुत लाईन सुधार कार्य भूमि पूजन, दोपहर एक बजे वार्ड-17 में चौहान क्रेन पर विधुत लाईन सुधार कार्य का भूमि पूजन, दोपहर 2 बजे वार्ड-17 में त्यागी बाबा आश्रम से कोरी समाज कार्यालय के पास 11 केबी विद्युत लाईन सुधार कार्य का भूमि पूजन ऊर्जा मंत्री श्री तोमर करेंगे। 

इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षद और जन प्रतिनिधि और सम्मानीय जन उपस्थित रहेंगे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles