Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

लैगिंक अपराधों से संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित

लैगिंक अपराधों से संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित महिला सशक्तिकरण सप्ताह अंतर्गत हुआ कार्यक्रम श्योपुर /कलेक्टर संजय कुमार क...


लैगिंक अपराधों से संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित

महिला सशक्तिकरण सप्ताह अंतर्गत हुआ कार्यक्रम




श्योपुर /कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओपी पाण्डेय के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास परिसर बाईपास रोड श्योपुर में महिला सशक्तिकरण सप्ताह 10 से 15 जनवरी 2024 के तहत 11 बालिका छात्रावासों में निवासरत लगभग 650 बालिकाओं को लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) गुड टच - बेड टच, साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दिये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   

कार्यक्रम में मुख्य अथिति  हनुमान तिवारी अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण समिति के अधिकार एवं कार्यक्षेत्र के सबंध में जानकारी दी गई।  बी.के. गुप्ता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी महिला एवं बाल विकास के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों के बारे जानकारी दी गई।  विष्णुकान्त दुबे, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के द्वारा लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) एवं गुड टच-बेड टच के बारे जानकारी दी गई।  जितेन्द तोमर, सहायक उप निरीक्षक, महिला थाना द्वारा साईबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई।  लल्लन प्रसाद गौड ममता संस्था प्रतिनिधि द्वारा जेंडर संवेदीकरण एवं  रामलखन प्रजापति जिला समन्वयक ग्रामीण स्वाबलंबंन समिति, जनसाहस फील्ड ऑफिसर श्री सुरेन्द्र हरदेनिया द्वारा बाल श्रम एवं  दुर्गेश चौहान के द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई। 

  इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट ) एवं साइबर सुरक्षा से संबधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं जेंडर संवेदीकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु मंजू एवं कु. नेहा आदिवासी, द्वितीय स्थान कु. निशा आदिवासी, तृतीय स्थान कु. पिंकी एवं कु. नीलम द्वारा प्राप्त किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.सीमा भिलाला, द्वितीय स्थान कु.संजना बैरवा,तृतीय स्थान कु. रचना पटेरिया ने प्राप्त किया।  

  कार्यक्रम के दौरान कु.कृतिका एवं कु. हिमांशी द्वारा ताईक्वांडो का प्रदर्शन कर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये। कार्यक्रम का संचालन सुषमा सोनी पर्यवेक्षक के द्वारा किया गया। विभाग की ओर से  लक्ष्मी रावत, वीरेन्द्र वित्तल आदि भी उपस्थित रहे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles