Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अक्षत वितरण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम कर रहा जन अभियान परिषद जौरा

  अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम 22 जनवरी को  अक्षत वितरण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम कर ...

 अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम 22 जनवरी को 

अक्षत वितरण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम कर रहा जन अभियान परिषद जौरा  


मुरैना /राम मंदिर तीर्थ स्थल अयोध्या से पूजित अक्षत को जन अभियान परिषद् जौरा के परामर्शदाता, नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा घर-घर जाकर वितरित किया। यह कार्य जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक  बी.डी. शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। अक्षत और पत्रक का वितरण कर रहे कार्यकर्ताओं ने लोगों से राम मंदिर उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को अपने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाने की अपील की।    

अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के लिए जन-जन में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता हो, इसके लिए जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।   

जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक  बी.डी. शर्मा ने बताया कि अयोध्या से पूजित अक्षत जौरा में पहुंचने के बाद उसे हर घर तक वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य घर में विराजमान होने जा रहे हैं। श्री अलकेश राठौर ने कहा कि सभी लोग 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन समारोह के मौके पर अधिक से अधिक दीप जलाकर खुशी मनाएं। इसके लिये नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने प्रयोगशाला में प्रभात फेरी, कलश यात्रा भी निकाली जा रही है। पूजित अक्षत वितरण के मौके पर  सुभाष कुमार शर्मा,  अलकेश राठौर,  विष्णु सिंह तोमर, परामर्शदाता  प्रशांत शर्मा, शिवानी शर्मा, जया बागड़े, श्रीकुमर शर्मा, अंजली दुबे,  जितेंद्र शर्मा, अनन्या सिकरवार, आरती जादौन, श्री आदर्श शर्मा,  पिंटू कुशवाह,  संदीप कुशवाह, रजनी कुशवाह, रिंकू कुशवाह,  रोहित कुशवाह,  रिंकू प्रजापति आदि मौजूद थे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles