Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भारतीय डाक विभाग ने जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने निकाली रैली

  शिवपुरी /भारतीय डाक विभाग के द्वारा शिवपुरी जिले में आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का...

 शिवपुरी /भारतीय डाक विभाग के द्वारा शिवपुरी जिले में आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का



आयोजन किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रधान डाकघर शिवपुरी तक निकाली गई।  जिसमें बड़ी संख्या में डाक कर्मयोगियों के द्वारा भाग लिया गया एवं आम जनता को भारत के लोकतंत्र के महापर्व को चुनाव का पर्व देश का गर्व बताते हुए विभिन्न मतदान संदेशों का संप्रेषण करते हुए रैली निकाली गई।  डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि गुना डाक संभाग के अंतर्गत आज संभाग के तीनों जिलों गुना शिवपुरी एवं अशोकनगर में प्रधान डाकघर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।  उन्होंने बताया कि डाक विभाग भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता)  कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को भारत के लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है।  जिनमें डाकघरों में जागरूकता बैनर, पोस्टर, पत्रों पर मतदान के लिए प्रेरित करने के संदेश स्टांप, रैली आदि का आयोजन किए जा रहे हैं । ताकि अधिक से अधिक लोग चुनाव के पर्व में अपने मतदान का उपयोग करें।  और भारत के लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाएं। आज की इस  रैली में  मनोज प्रताप सिंह, सहायक अधीक्षक, शिवपुरी उप सम्भाग ,  राजकुमार तोमर, निरीक्षक, शिवपुरी उप संभाग,  मलखान लोधी पोस्टमास्टर शिवपुरी डाक घर ,  बीएस कुशवाह,  अविनाश फाल्के तथा डाकघर के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles