पीएम मोदी के जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' बैठक में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव: स्वदेशी अपनाओ और 'लोकल फॉर वोकल' को महत्व द...
पीएम मोदी के जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' बैठक में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव: स्वदेशी अपनाओ और 'लोकल फॉर वोकल' को महत्व दो
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शिवपुरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन कर रही है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में, शिवपुरी जिले में भी विभिन्न प्रकार के सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम कराए जाने के लिए संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा व सहसंयोजक जिला मंत्री मुकेश चौहान को बनाया है। इसी के साथ टोली में उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, गोपाल पाल, विक्की मंगल, योगेंद्र रघुवंशी को नियुक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने बताया कि 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान हर बूथ और मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस पहल से न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया जाएगा, बल्कि समाज में सेवा भाव को भी बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल विदेशी सामानों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। "लोकल फॉर वोकल" अभियान प्रधानमंत्री का एक दूरदर्शी विचार है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करेगा।
कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'सेवा पखवाड़ा' का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मिलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के लिए काम करेंगे। शिवपुरी में सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण अभियान, वृक्षारोपण और जल संरक्षण, वृद्धाश्रम और अनाथालय में सेवा, टीबी मुक्त भारत अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग संगठन ऐप पर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खंडेलवाल व आभार मंत्री मुकेश चौहान ने व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेडा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, लाखन सिंह बघेल, गोपाल पाल दद्दा, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, गगन खटीक, मंत्री मुकेश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, सीमा शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें रक्तदान शिविर के लिए पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, आकाश शर्मा, नवनीत सेन को नियुक्त किया है। स्वच्छता अभियान के लिए प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, स्वास्थ्य शिविर जनसहभागिता हेतु योजना एवं सामुदायिक केद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन कार्यक्रम के लिए विधायक महेंद्र यादव के साथ मंडल अध्यक्ष व स्थानीय वरिष्ठ नेता को नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के लिए विधायक देवेंद्र जैन, लाखन सिंह बघेल, महामंत्री गगन खटीक, रक्तदान शिविर के लिए मंडल अध्यक्ष, मंडल टीम व स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया है। प्रबुद्ध संवाद के लिए पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, राजेंद्र निगम, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन के लिए हरिहर शर्मा, मुकेश चौहान, प्रधानमंत्री पर आधारित पुस्तकों के वितरण के लिए विधायक रमेश खटीक, भैयासहाब लोधी, दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं पौधारोपण, बूथ कार्यकर्ता बैठक के लिए महामंत्री सोनू बिरथरे, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी को नियुक्त किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी के लिए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, हेमंत ओझा, प्रदेश सरकार एवं स्थानीय निकाय द्वारा आत्मनिर्भर भारत, बोकल फोर लोकल कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक ओम प्रकाश खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, दिव्यंगों को उपकरण वितरण, मोदी जी को शुभकामना कार्यक्रम के लिए विधायक सिंह लोधी, अशोक खण्डेलवाल, पवन जैन, स्वच्छता अभियान महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि, खादी वस्तुओं की खरीद एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक शकुन्तला खटीक, नेहा यादव, गोपालपाल दद्दा, नमो वन, नमो पार्क के लिए प्रभारी पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, गायत्री शर्मा, योगेन्द्र रघुवंशी को नियुक्त किया गया है।
No comments