Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

राजधानी भोपाल में धूमधाम से हुई छठ पूजा

  भोपाल।  राजधानी में छठ पूजा पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। छठ पूजा की तैयारी राजधानी में जोरशोर से जारी है। राजधानी में ...

 भोपाल। राजधानी में छठ पूजा पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। छठ पूजा की तैयारी राजधानी में जोरशोर से जारी है। राजधानी में बसे भोजपुरी समाज की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही हैं।  रविवार को छठ महापर्व की पूजा-अर्चना की जाएगी। विसर्जन घाट व कुंड बनाकर उनकी साफ-सफाई की जा रही है। छठ पर्व के लिए विसर्जन घाट तैयार हो रहे हैं।भेल के बरखेड़ा मां सरस्वती मंदिर, शीतलदास की बगिया, कटारा हिल्स, कमला पार्क, विसर्जन घाट सीहोर नाका सहित अन्य स्थानों पर छइ महापर्व मनाया जाएगा। भोजपुरी समाज का चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर को समापन होगा। भोजपुरी एकता मंच समिति के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि चतुर्थी 28 अक्टूबर को ''नहाए खाय' के साथ शुरू होगा। छठ पूजा पंचमी 29 को 'खरना' होगा। षष्टी 30 अक्टूबर को 'डाला छठ' और सप्‍तमी 31 अक्टूबर को पर्व का समापन होगा, जिस दिन 'पारण' होगा। भोजपुरी एकता मंच समिति द्वारा शीतल दास की बगिया, कमला पार्क भोपाल घाट को माता की चुनरी थीम पर भव्य रूप से सजाया जाएगा। 2100 दीपों का दीपदान, नौका विहार, पुष्प वर्षा, आतिशबाजी इत्यादि कार्यक्रम छठ पर्व के दौरान मुख्‍य आकर्षण होंगे।इधर दो साल बार भेल बरखेड़ा ई सेक्टर मां सरस्वती मंदिर में छठ पर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इधर कटारा हिल्स में भी छठ पूजा का आयोजन होगा। यहां के पार्क में अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। इसके अलावा शीतलदास की बगिया, संत हिरदाराम नगर समेत अन्य इलाकों में छठ महापर्व मनाया जाएगा।बिहार सांस्कृतिक मंच की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एक सप्ताह तक साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। मां सरस्वती मंदिर के चारों तरफ साफ-सफाई की गई है। छठ कुंडों को नगर निगम प्रशासन के सहयोग से साफ किया गया है। दो साल बाद छठ महापर्व का बड़ा आयोजन रखा गया है।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles