Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भाजपाईयों ने मंदिरों में किया साफ सफाई

  श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भाजपाईयों ने मंदिरों में किया साफ सफाई  चोपन/ सोनभद्र -श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज...

 श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भाजपाईयों ने मंदिरों में किया साफ सफाई 






चोपन/ सोनभद्र -श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज चोपन मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया । चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंडल में सभी प्रमुख मंदिरों की साफ सफाई आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया । स्वच्छता के क्रम में चोपन मंडल गढईडीह नर्वदेश्वर महादेव मंदिर सोनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया वहीं दूसरी तरफ चोपन के प्रमुख पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख चोपन श्रीमती लीला देवी गोड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कर लोगों को जागरूक किया अन्य मंदिरों में सोमेश्वर महादेव मंदिर पर जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाकर आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों में पूजा पाठ प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट एवं दीप प्रज्वलन कर भव्य  दीपावली मनाने का आग्रह किया । स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से जुगल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा घनश्याम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल,  बृजेश पांडे ,मंडल महामंत्री विकास चौबे, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज सिंह सोलंकी, विजय साहनी, मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, नागेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष साहनी, पम्मी केसरी, आर्यन दुबे इत्यादि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान किया ।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles