Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सोनेश्वर महादेव मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को सोनेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया

  सोनेश्वर महादेव मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को सोनेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया  जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा ...

 सोनेश्वर महादेव मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को सोनेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया 

जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा 



चोपन बैरियर पर सोनेश्वर महादेव मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को सोनेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर सदस्यों द्वारा निस्वार्थ सेवा कार्य पर भी विचार किया जाता है। पिछले कई सप्ताह से यह कार्यक्रम जारी हैं। मंदिर के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

 सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सोनेश्वर महादेव प्रांगण में गणमान्य लोगों को जुड़ने की आवश्यकता है। शनिवार को चोपन शहर की सोनेश्वर मंदिर के  नगर के लोगों व बाहर लोगों को खिचड़ी का महाप्रसाद का भोग कराया गया।

मंदिर परिसर में प्रसाद के रूप में खिचड़ी, अचार, चटनी, के साथ वितरण किया गया। इस शनिवार को सामान देने में आर्थिक सहयोग वरिष्ठ भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल मंदिर पुजारी कमलेशानन्द ने वहन किया ।

इस टीम व मंदिर पुजारी कमलेशानन्द ने अब सोनेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। शहर के नागरिकों द्वारा टीम के प्रयासों की सराहना की जा रही है। 

प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस समय वे सभी चोपन में व्यवसायिक लोग रहते हैं। व्यवसाय के अलावा वे सेवा कार्य भी तन-मन से करते हैं। इसी क्रम में सोनेश्वर मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा से संबंधित अन्य कार्य होता रहता है। चोपन में जो भी लोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं और सहभागी बनना चाहते हैं वे आमंत्रित हैं। इस समय सोनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में निस्वार्थ सभी लोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं।

खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर मंदिर पुजारी महंत कमलेशानन्द, स्वतंत्र साहनी, प्रिंस चौबे, चंद्र देव पांडे, रोहित सिंह, नवीन कुमार शर्मा, कमलेश साहनी, दिलीप साहनी, विकास साहनी, अमित साहनी, सुभाष साहनी, विजय साहनी, मुन्ना, आदि अन्य कई लोग मौजूद आदि मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles