जिले में पल्स पोलियो का आयोजन 23 जून को किया जायेगा मुरैना /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया है कि मुरैना जिल...
जिले में पल्स पोलियो का आयोजन 23 जून को किया जायेगा
मुरैना /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया है कि मुरैना जिले में 23 जून 2024 को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 23, 24 एवं 25 जून को किया जायेगा। 23 जून को बूथ स्तर पर पोलियो की दवा पिलाई जायेग। और 24 एवं 25 जून को पोलियो की दवा घर-घर जाकर पिलाई जायेगी। इसके साथ ही घरो में विजिट के दौरान घरो पर ग एवं मार्किंग की जायेगी। महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग पंचायत विभाग के सहयोग से अभियान का संचालन किया जायेगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के संबंध में तैयारी हेतु राज्य टीकाकरण अधिकरी डॉ. संतोष शुक्ला द्वारा वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये समस्त तैयारी की जा रही है। आशाओं के माध्यम से नारे लेखन, समन्वय बैठक के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
No comments