विश्व पर्यावरण दिवस पर जन अभियान परिषद जौरा ने रोपे पौधे धरती माँ को बचाने में मदद करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ - कीर्ति शर्मा मुरैन...
विश्व पर्यावरण दिवस पर जन अभियान परिषद जौरा ने रोपे पौधे
धरती माँ को बचाने में मदद करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ - कीर्ति शर्मा
मुरैना /जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानपुर पृथ्वी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम चचिहा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्री दिनेश दुबे, अंजली दुबे, परामर्शदाता श्री प्रशांत शर्मा, गीतांजलि दुबे, कान्हा दुबे, कनिष्क शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि धरती माँ को बचाने में मदद करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ। श्री अलकेश राठौर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है, जो जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं।
No comments