Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भारती ने की पोहरी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोले जाने की मांग"

 " पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की पोहरी में  मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोले जाने की मांग"  उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से की...

 "पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की पोहरी में  मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोले जाने की मांग"

 उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से की मुलाकात


शिवपुरी / पोहरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने विगत दिवस भोपाल मे उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुखिया डॉ. राजेन्द्र शुक्ल जी से मुलाकात की। इस अवसर पर भारती ने पोहरी नगर के मध्य स्थित पुराने अस्पताल भवन में नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ किये जाने की मांग की है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ होने से पोहरी नगरवासियों को छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज नगर के मध्य ही संभव हो सकेगा। है। भारती ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी द्वारा पोहरी में शीघ्र ही नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ किये जाने हेतु आश्वासन भी दिया गया है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles