किस के सर सजेगा #भाजपा_जिला_अध्यक्ष का ताज,रेस में आधा दर्जन से अधिक दावेदार, प्रहलाद व पृथ्वी नरेंद्र सिंह गुट से तो सिंधिया गुट से हरवीर...
किस के सर सजेगा #भाजपा_जिला_अध्यक्ष का ताज,रेस में आधा दर्जन से अधिक दावेदार, प्रहलाद व पृथ्वी नरेंद्र सिंह गुट से तो सिंधिया गुट से हरवीर,गोटू,संदीप व विजय शर्मा के नाम,दोनो महामंत्री सोनू व गगन भी रेस में....
अशोक अग्रवाल
शिवपुरी।पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ शिवपुरी में भी भारतीय जनता पार्टी अपना नया जिला अध्यक्ष चुनने जा रही है। भाजपा संगठन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के सभी जिलों को अपना नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। संगठन द्वारा तिथि सामने आने के बाद शिवपुरी जिले में जिला अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, इस अंचल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के रूप में दो गुट आमने-सामने है। जहां एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कोटे से दो बार पोहरी विधानसभा से विधायक रहे पहलाद भारती और वर्तमान भाजपा कार्यकारिणी में जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन का नाम सबसे ऊपर है। इन दोनों नाम की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इन दोनों ने विजयपुर विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत की और अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। चर्चा यह हे कि इन दोनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सशर्त विजयपुर विधानसभा की जिम्मेदारी ली थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया यह बात अलग है कि परिणाम मन माफिक नहीं आ सका। कहा यह जा रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के नाम की पैरवी कर सकते हैं क्योंकि प्रहलाद भारती हाल ही के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर लोकसभा की जिम्मेदारी उठाए थे और उनकी कड़ी मेहनत की वजह से ग्वालियर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस विधायक बाली पोहरी विधानसभा सहित लोकसभा में भारत सिंह कुशवाह की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।यदि उम्र का बंधन आड़े आया तो उनकी ओर से दूसरा नाम पृथ्वीराज जादौन का होगा ।इसी तरह केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुट यह मानकर चल रहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष उनकी मंशा के अनुरूप होगा। ऐसे में सिंधिया गुट से जो नाम सामने आ रहे हैं उसमें पहला नाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू का माना जा रहा है उनकी राह का बड़ा रोडा उनके भाई और शिवपुरी विधानसभा से विधायक देवेंद्र जैन माने जा रहे हैं क्योंकि भाजपा संगठन दो सगे भाइयों को दो बड़ी जिम्मेदारी एक साथ नहीं देगा। इसके अलावा सिंधिया गुट से संदीप महेश्वरी का नाम भी चर्चाओं में है लेकिन उनका भी वैश्य समुदाय से आना उनकी राह का रोडा माना जा रहा है। सिंधिया गुट से दो अन्य नाम चर्चाओं में है तो वह नाम है हरवीर सिंह रघुवंशी और विजय शर्मा के,हरवीर रघुवंशी का नाम संगठन द्वारा तय किए गए उम्र के पैमाने में कट सकता हे।विजय शर्मा का नाम इस दौड़ में इसलिए चर्चा में है क्योंकि विजय शर्मा संगठन द्वारा तय उम्र सीमा में आ रहे हैं वहीं सिंधिया जी के खासमखास भी माने जाते हैं। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री सोनू बिरथरे एवं गगन खटीक के नाम की भी चर्चा है। यदि संगठन ने पिछले दो दशकों की कार्यशैली एवं पिछले लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में उनकी भूमिका और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की हरी झंडी भी उन्हें मिल सकती हे,पार्टी ने इस आधार पर निर्णय किया तो सोनू बिरथरे की ताजपोसी हो सकती है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में कुछ जिलों में चुने जाने वाले अनुसूचित जाति जिला अध्यक्षों में यदि शिवपुरी को शामिल किया गया तो गगन खटीक भी इस पद के लिए चुने जा सकते हैं। इन सभी नामों के अलावा धैर्यवर्धन शर्मा,अनुराग अष्ठाना,मनीष अग्रवाल,हेमंत ओझा सहित कुछ नेता अपने आकाओं की मदद से इस पद को पाने की जुगत में है।कुल मिलाकर एक बात तो साफ है की दिसंबर के अंत होने से पहले भारतीय जनता पार्टी को अपना नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा।
No comments